Purnima In December 2024: दिसंबर में पड़ने वाली मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार, मथुरा, बनारस और प्रयागराज में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और तप करते हैं। क्योंकि इस पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान नारायण का पूजन किया जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई लोग अपने घरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा व कथा भी कराते हैं। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में पूर्णिमा कब पड़ रही है और इस पूर्णिमा का महत्व क्या है।
Purnima In December 2024
दिसंबर पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (December Purnima 2024 Date And Time)
दिसंबर पूर्णिमा 2024- 15 दिसंबर 2024
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय - 05:14 PM
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 14 दिसम्बर 2024 को 04:58 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 15 दिसम्बर 2024 को 02:31 PM बजे
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत का महत्व (Margshirsh Purnima Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और संपन्नता आती है। इतना ही नहीं ये व्रत व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करता है। इसके साथ ही सफलता के मार्ग में आ रही रुकावटें भी दूर करता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत कैसे रखें (Margshirsh Purnima Ka Vrat Kaise Rakhe)
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उसके बाद साफ कपड़े धारण करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान को पुष्प, फल और मिठाई चढ़ाएं। धूप दीप से उनकी आरती करें। संभव हो तो इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इस व्रत में दिनभर में केवल फल, दूध और जल का ही सेवन किया जाता है।
