अध्यात्म

January 2025 Lucky Zodiac Sign: जनवरी में तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-धान्य की होगी बरसात

January 2025 Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार नए साल का पहला महीना जनवरी तीन राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Image

January 2025 Lucky Zodiac Sign

January 2025 Lucky Zodiac Sign: नए साल के पहले महीने जनवरी में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका सीधा प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो 7 जनवरी को बुध धनु राशि में जायेंगे। तो वहीं 18 जनवरी को शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश कर लेंगे। चलिए जानते हैं इन ग्रह गोचरों से जनवरी में किन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

मेष राशि

जनवरी 2025 में मेष राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है। इस राशि के लोगों को इस महीने में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। नौकरी बदलने के लिए भी समय काफी शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों पर कंट्रोल पाने में कामयाब रहेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। हर जगह से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। यात्रा से काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस भी ऊंचाइयां छुएगा। घर परिवार में कोई शुभ-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी नए साल का पहला महीना शुभ रहेगा। नौकरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के अलावा आप अपना साइड बिजनेस खोलने का प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। लेकिन अगर ध्यान देंगे तो सेहत भी सही रहेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article