Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov 2026) Star Time Today in Punjab- लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे: पंजाब के विभिन्न शहरों में आज अहोई अष्टमी पर तारा दर्शन कितने बजे होगी। इसकी जानकारी आप यहां से कर सकते हैं।

Ahoi Ashtami (1 Nov 2026) Star Time Today in Punjab (अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे): आज 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। पंजाब में भी माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल भविष्य की कामना के साथ यह व्रत रख रही हैं। सुबह से उपवास करने के बाद शाम को अहोई माता की पूजा और व्रत कथा सुनने की परंपरा है। इसके बाद आसमान में तारे दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। ऐसे में लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा समेत पंजाब के अलग-अलग शहरों में रहने वाली महिलाएं जानना चाहती हैं कि आज तारे कितने बजे दिखाई देंगे।

पंजाब के सभी जिलों में तारा दर्शन का समय

पंजाब के सभी जिलों में तारा दर्शन का समय

पंजाब के प्रमुख शहरों में तारा दर्शन का समय अलग-अलग है। लुधियाना में शाम 6:03 बजे, अमृतसर में 6:07 बजे, जालंधर में करीब 6:04 बजे, पटियाला में 6:03 बजे और बठिंडा में करीब 6:09 बजे तारों के दर्शन का अनुमान है। वहीं, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब जैसे पश्चिमी इलाकों में तारे कुछ देर बाद दिखाई दे सकते हैं। पंजाब में अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली ज्यादातर महिलाएं तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। कुछ परिवारों में चंद्रमा को देखकर व्रत खोलने की परंपरा भी है। हालांकि, चंद्रमा देर रात निकलेगा। आइए जानते हैं पंजाब के सभी 23 जिलों में तारे कितने बजे दिखेंगे और चंद्रमा का उदय कब होगा।

End of Feed