अध्यात्म

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन में धूमधाम से मनाया जाएगा प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन, 6 दिनों तक चलेगा उत्सव, जानें पूरी डिटेल यहां

Premanand Ji Maharaj Birthday 2025 Date: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव की तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। जन्मोत्सव के दौरान तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर भक्त काफी उत्साहित हैं।

Image

Premanand Ji Maharaj Birthday 2025

Premanand Ji Maharaj Birthday 2025 Date: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आए दिन इनके कई प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। महाराज जी की एक झलक पाने के लिए भक्त उत्साहित रहते हैं और जो उनका आशीर्वाद पा लेता है वो अपने को सौभाग्यशाली मानता है। 25 से 30 मार्च तक वृंदावन में महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया जाने वाला है। जिसे लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। चलिए जानते हैं महाराज जी का जन्मोत्सव कहां और कैसे मनाया जाएगा।

Premanand Ji Maharaj Birthday 2025

प्रेमानंद महाराज जी का जन्मोत्सव श्रीराधा कलिकुंज में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 25 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भजन मार्ग अकाउंट से जन्मोत्सव की जानकारी शेयर की गई है। इस 6 दिवसीय जन्मोत्सव में नाम संकीर्तन, सत्संग, श्रीजी का झूला दर्शन, श्रीहित चतुरासी जी पाठ, प्रेमानंद महाराज के दर्शन, मंगल आरती, शृंगार आरती, राधा नाम कीर्तन और संध्या वाणी पाठ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

जन्मोत्सव के दौरान दर्शनार्थी कौन-कौन होंगे

जानकारी अनुसार प्रेमानंद जी महाराज के जन्मोत्सव के पहले दिन वृंदावन, बृज, बरसाना, गोवर्धन, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ से उनके शिष्य दर्शन करने आएंगे। जबकि दूसरे दिन यूपी के शिष्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे और तीसरे दिन दिल्ली, नोएडा, पंजाब और गुरुग्राम से शिष्य महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। चौथे दिन हरियाणा, आंध्र प्रदेश, असम, केरल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और बिहार के शिष्य दर्शन करेंगे। वहीं पांचवे दिन महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के शिष्य दर्शन करेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article