अध्यात्म

प्रवचन: नीम करोली बाबा से भक्तों ने पूछा कष्ट दूर करने का उपाय, बाबा बता गए ये तरीके

Neem Karoli Baba Ke Pravachan: नीम करोली बाबा अपने उपदेशों द्वारा आज भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी कही गई बातें लोगों में एक अलग ही ऊर्जा और जोश भर देती हैं। यहां हम आपको बताएंगे नीम करोली बाबा ने कष्टों से मुक्ति पाने के क्या तरीके बताए हैं।

Image

Neem Karoli Baba Ke Pravachan In Hindi

Neem Karoli Baba Ke Pravachan: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने आज से ज्यादा कल के बारे में सोचकर चिंतित रहते हैं। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। आज के दौर में आधे से ज्यादा बीमारियों की वजह मानसिक तनाव ही है। लेकिन नीम करोली बाबा कहते हैं कि मनुष्य को आज में जीना चाहिए क्योंकि कल क्या होगा इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। वहीं जो होना है वो तो होकर ही रहेगा तो चिंता किस बात की। चलिए जानते हैं नीम करोली बाबा की ऐसी ही प्रेरक बातों के बारे में।

नीम करोली बाबा के प्रवचन (Neem Karoli Baba Ke Pravachan In Hindi)

जो होना है, वो होकर रहेगा- नीम करोली बाबा कहते हैं जो होना है वो होकर रहेगा। ऐसे में चिंता करने से क्या फायदा क्योंकि सब कुछ ईश्वर की मर्जी से ही होता है। ऐसे में इंसान को सिर्फ समर्पण और धैर्य की भावना रखनी चाहिए। साथ ही भविष्य से ज्यादा अपने आज को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

सबका भला करो

नीम करोली बाबा कहते थे कि मनुष्य के जीवन का असली मकसद सेवा और प्रेम ही है। ऐसे में दूसरों के लिए अच्छा सोचो, क्योंकि जैसा तुम करोगे या सोचोगे वहीं लौटकर वापस आएगा। इसलिए जीवन का उद्देश्य सबका भला करना और किसी का बुरा नहीं सोचना होना चाहिए। जब आप अच्छा सोचेंगे तो आपको किसी बात की कोई चिंता नहीं रहेगी।

Neem Karoli Baba quotes

Neem Karoli Baba quotes

सेवा ही सबसे बड़ी पूजा

नीम करोली बाबा कहते हैं इस भौतिक संसार में जरूरतमंदों की सेवा करना ही भगवान की सच्ची पूजा है। एक सेवा भाव ही ऐसा रास्ता है जिसके माध्यम से मनुष्य इस भवसागर से पार पा सकता है।

Neem Karoli Baba Vichar

Neem Karoli Baba Vichar

प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म

नीम करोली बाबा कहते हैं कि जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर, सिर्फ प्रेम ही बांटो क्योंकि यही ईश्वर का असली रूप है। प्रेम ही सच्चा धर्म है जिसके जरिए आप हर चीज जीत सकते हो और जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हो। (यह भी पढ़ें- मनुष्य का सबसे बड़ा धन क्या है...जया किशोरी की इन बातों में छिपी है जीवन की बड़ी सीख)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article