Pradosh Vrat May 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस तरह से एक महीने में दो तो 1 साल में 12 या 13 प्रदोष व्रत होते हैं। जानिए मई में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे और इसकी पूजा विधि क्या है।
मई प्रदोष व्रत 2025 डेट और टाइम (May Pradosh Vrat 2025 Date And Time)
मई का पहला प्रदोष व्रत 9 मई 2025, शुक्रवार को पड़ेगा। इस प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:01 से रात 09:08 बजे तक रहेगा। प्रदोष व्रत तिथि का प्रारंभ 9 मई को दोपहर 02:56 बजे होगा और समापन 10 मई को शाम 05:29 बजे होगा।
मई का दूसरा प्रदोष व्रत 24 मई 2025, शनिवार को पड़ेगा। इस प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:20 से रात 09:13 बजे तक रहेगा। प्रदोष व्रत तिथि का प्रारंभ 24 मईन 2025 को शाम 07:20 बजे होगा और समापन 25 मई 2025 को दोपहर 03:51 बजे होगा।
प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)
-प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा होती है।
-इस दिन प्रदोष काल के समय स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-इसके बाद विधि विधान भगवान शिव की उपासना करें।
-पूजा के समय भगवान के मंत्रों का जाप करें।
-इस दिन प्रदोष व्रत की कथा भी जरूर सुनें।
-फिर अंत में शिव जी की आरती कर प्रसाद सभी में बांट दें।
