Pradosh Vrat June 2023: जून में प्रदोष व्रत कब है? जानिए इस व्रत का महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 05:22 PM IST

Pradosh Vrat June 2023: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जानिए जून में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत।

Pradosh Vrat June 2023: प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस तरह से एक महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं एक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को। शास्त्रों में भी प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति त्रयोदशी के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उत्तम माना गया है। जून महीने में 2 प्रदोष व्रत पड़ेंगे। जानिए जून में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की डेट।

june pradosh vrat list

Pradosh Vrat June 2023: जून में प्रदोष व्रत कब है

जून 2023 प्रदोष व्रत लिस्ट (June 2023 Pradosh Vrat List)

जून में पहला प्रदोष व्रत 1 जून, गुरुवार को ही रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पहले वाले प्रदोष व्रत को गुरुवारा प्रदोष व्रत कहते हैं। वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 15 जून को पड़ेगा। ये भी गुरुवारा प्रदोष व्रत होगा। गुरुवार प्रदोष व्रत करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होती है। जिससे हर काम में सफलता मिलती है।

End of Feed