Pradosh Vrat July 2023 Date And Time: हिंदू पंचांग अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत (Trayodashi Vrat 2023) भी कहते हैं। एक मास में ये व्रत दो बार आता है और जब प्रदोष रविवार को पड़ता है तो उसे रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat) के नाम से जाना जाता है। रविवार प्रदोष व्रत (Ravivar Pradosh Vrat) करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। 30 जुलाई को रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये सावन का दूसरा (Sawan Pradosh Vrat) और अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत (Adhik Maas Pradosh Vrat) होगा । जानिए जुलाई प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त और राशि अनुसार उपाय।
Pradosh Vrat July 2023 Date And Time In Hindi
प्रदोष व्रत जुलाई 2023 डेट और मुहूर्त (Pradosh Vrat July 2023 Date And Muhurat)
| रवि प्रदोष व्रत | 30 जुलाई 2023, रविवार |
| प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त | 30 जुलाई की रात 07:31 से 08:32 |
| सर्वार्थ सिद्धि योग | 30 जुलाई की सुबह 05:43 से रात 09:32 तक |
| रवि योग | 30 जुलाई की रात 09:32 से 31 जुलाई की सुबह 05:43 तक |
सुख-समृद्धि के लिए प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
मेष राशि
मेष राशि वाले प्रदोष व्रत के दिन लाल रंग के पुष्पों से भगवान शिव की पूजा करें। इसके साथ ही कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को प्रदोष व्रत के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और साथ ही चमेली के फूल चढ़ाना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को प्रदोष व्रत के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को भांग और चीनी वाला दूध चढ़ाना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को प्रदोष वाले दिन लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दिन भगवान शिव का अभिषेक जल और पंचामृत से करना चाहिए और साथ ही पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को प्रदोष के दिन भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी या सुगंधित तेल या मिश्री मिले दूध से करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को प्रदोष के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक शहद और मिश्रित जल से करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को कच्चे दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वालों को प्रदोष वाले दिन तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को प्रदोष पर भोलेनाथ का अभिषेक नारियल के पानी या गन्ने के रस से करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को प्रदोष व्रत में शिव का अभिषेक पानी में केसर मिलाकर करना चाहिए।
