14 या 15 मई, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए सही डेट, पूजा मुहूर्त और विधि

May Mai Pradosh Vart Kab Hai : मई 2026 में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 मई से शुरू होकर 15 मई पर समाप्त होगा। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

May Mai Pradosh Vart Kab Hai : सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रदोष व्रत का खास महत्व है, हर महीने त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही शिवलिंग का अभिषेक करना भी शुभ होता है। वैसे तो प्रदोष व्रत की पूजा दिन के किसी भी शुभ मुहूर्त में की जा सकती है, लेकिन प्रदोष काल में इसकी पूजा करने का खास महत्व है, जो कि आमतौर पर शाम के समय पड़ता है। हर महीने 2 बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं मई 2026 का पहला प्रदोष व्रत कब है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और व्रत के पारण का समय का क्या समय क्या है।

May Mai Pradosh Vart Kab Hai   कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत

कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत

मई 2026 का पहला प्रदोष व्रत कब है?

मई का पहला प्रदोष व्रत 14 मई को रखा जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय ज्येष्ठ का महीना चल रहा है, जिसकी कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मई 2026 का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार 14 मई 2026 की सुबह 11 बजकर 20 मिनट से ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि अगले दिन 15 मई 2026 की सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष व्रत उस दिन रखा जाता है, जब प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो। ऐसे में 14 मई को त्रयोदशी प्रदोष काल में हैं। इसके चलते इस बार 14 मई 2026 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 14 मई 2026 को गुरुवार का दिन है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

End of Feed