March Pradosh Vrat 2024: कब है मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए डेट और महत्व

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत महीने में दो बार आता है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन का उपवास करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत। यहां जानें डेट और महत्व।

March Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन प्रदोष काल में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग रूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दौरान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। फाल्गुन माह के दूसरे प्रदोष व्रत को विशेष माना जाता है जिससे व्यक्ति को धन, सुख और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मार्च के दूसरे प्रदोष व्रत की की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

March Pradosh Vrat 2024

March Pradosh Vrat 2024 Date (मार्च प्रदोष व्रत डेट 2024)

इस साल मार्च महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 22 मार्च 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा विधि- विधान से करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat (प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 मार्च 2024 को प्रातः 4:44 बजे प्रारंभ होकर 23 मार्च 2024 को प्रातः 7:17 बजे समाप्त होगी।

पूजा का समय- शाम 6:34 बजे से रात 8:55 बजे तक

End of Feed