Falgun Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा को समर्पित होता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से सुख, समृद्धि प्राप्ति होती है। इस दिन विधिवत माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजन से धन की प्राप्ति होती है। इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को लेकर बहुत दुविधा है। कुछ लोग 24 मार्च को तो कुछ 25 मार्च को पूर्णिमा तिथि मान रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि और महत्व।
Falgun Purnima 2024 Date (कब है फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि 2024)
इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 25 मार्च को दोपहर 2 बजे होगा। ऐसे में दो दिन पूर्णिमा तिथि होगी। 24 मार्च को लक्ष्मी पूजन और चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। 25 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा और होली का त्योहार मनाया जाएगा।Falgun Purnima Shubh Muhurat 2024 (फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त 2024)
सत्यनारायण पूजा समय - 09:23 - 10:55 (24 मार्च)होलिका दहन मुहूर्त- रात 11:15 बजे से देर शाम 12:23 बजे तक (24 मार्च)
स्नान दान- 4:45 - 5:32 (25 मार्च)
फाल्गुन पू्र्णिमा पूजा विधि (Falgun Purnima Puja Vidhi)
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोग सुबह उठकर पवित्र स्नान करते हैं।
- इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है।
- स्नान के बाद भगवान का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
- अपनी पूजा में तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल करें।
- भगवान सत्यनारायण की पूजा करें।
- जल में सफेद फूल, दूध और चावल मिलाकर अर्घ्य दें
- इस दिन दान-पुण्य का कार्य अवश्य करें।
