अध्यात्म

Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होंगे होलाष्टक , इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Holashtak 2024 Date: हिंदू धर्म में होलाष्टक का बहुत महत्व है। ये होली से 8 दिन पहले लगता है और होलिका दहन के दिन समाप्त होता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। होलाष्टक का प्रभाव हर राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं होलाष्टक के दौरान किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Image

Holashtak 2024 Date

Holashtak 2024 Date: होली का पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होता है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और होलिका दहन के दिन समाप्त होता है। होलाष्टक के समय में कोई भी मांगलिक काम करने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि इस समय में आठ ग्रह अपनी उग्र अवस्था में होते हैं। जिसका असर सारी राशियों और मांगलिक कार्यों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब से होलाष्टक शुरू होगा और किन राशियों को इस समय सावधान रहना होगा।

Holashtak 2024 Date (होलाष्टक डेट 2024)

होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। इस साल फाल्गुन की अष्टमी तिथि का आरंभ 16 मार्च को रात 9 बजे से हो रहा है और इसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत इस साल 17 मार्च से होगी और इसका समापन 24 मार्च को होलिका दहन के दिन होगा। इसके अगले दिन 25 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा।

होलाष्टक के दौरान इन राशि वालों को रहना होगा सावधान (People of these zodiac signs will have to be careful during Holashtak)

मकर राशि

होलाष्टक के समय मकर राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। इस दौरान आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, इसके साथ ही सेहत पर भी असर पड़ सकता है। आपको हर क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक को होलाष्टक के समय वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। इसके साथ ही इस समय आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा, नहीं तो आपको काम बिगड़ सकता है। बिजनेस करने वालों लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। धन की कमी से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि

होलाष्टक के दौरान मीन राशि के जातक को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। इस समय में आपको यात्रा करने से बचना होगा। परिवार में भी कलह कलेश हो सकता है। इस दौरान सेहत का पूरा ख्याल रखें नहीं तो छोटी समस्या गंभीर बन सकती है। जीवन में कुछ बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article