अध्यात्म

Pradosh Puja Time Today: रवि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां जानें आज का प्रदोष काल समय

Pradosh Puja Time Today: आज यानि 24 दिसंबर 2023 को साल का आखिरी प्रदोष व्रत है। इस व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जानिए प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त और पूजा विधि।

Image

Pradosh Kab Hai December 2023

Pradosh Vrat Puja Time 24 December 2023: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए ही इसे त्रयोदशी व्रत भी कहते हैं। इस साल का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को क्रिसमस से एक दिन पहले पड़ेगा। इसके बाद अगला प्रदोष व्रत 9 जनवरी 2024 (Pradosh Vrat 2024) को पड़ेगा। कहते हैं जो भी व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए प्रदोष व्रत की पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त।

प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। इस तरह से एक साल में कुल 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस व्रत को करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की भी प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में त्रयोदशी व्रत को प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। (यहां पढें- रवि प्रदोष व्रत कथा)

प्रदोष व्रत पूजा समय 2023 (Pradosh Vrat Puja Time Today 2023)

पंचांग अनुसार प्रदोष व्रत 24 दिसंबर 2023 को पड़ रहा है। त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 25 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। वहीं प्रदोष व्रत की पूजा शाम में प्रदोष काल के समय की जाएगी। आज प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजे तक रहेगा।

प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत निर्जला रहा जाता है। व्रत करने वाले व्यक्ति को सुबह-सुबह बेल पत्र, गंगा जल, अक्षत, धूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। फिर शाम के समय में भी इसी विधि से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रदोष व्रत की कथा भी पढ़नी चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article