अध्यात्म

Diwali Sharda Puja Vidhi: दीवाली के दिन करें शारदा पूजा, जानिए विधि और शुभ मुहूर्त

Diwali Sharda Puja Muhurat And Vidhi 2024: दीवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के साथ- साथ शारदा माता की भी पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदा पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।

Image

Diwali Sharda Puja

Diwali Sharda Puja Muhurat And Vidhi 2024: दीवाली का त्योहार हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान लक्ष्मी और गणेश के साथ-साथ मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। इस दिन शारदा पूजा भी की जाती है। हिंदू धर्म में मां शारदा को ज्ञान और बुद्धि की देवी माना जाता है। इनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है। दीवाली के दिन शारदा पूजा की जाती है। इस साल शारदा पूजा 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मां शारदा की पूजा विधिवत करने से विद्यार्थियों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें शारदा पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

Diwali Sharda Puja Date 2024 (शारदा पूजा मुहूर्त 2024)

शारदा पूजा कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत अक्टूबर 31, 2024 को 03:52 पी एम होगी। वहीं इस तिथि का समापन नवम्बर 01, 2024 को 06:16 पी एम पर होगा। शारदा पूजा इस साल 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Diwali Sharda Puja Shubh Muhurat 2024 (शारदा पूजा मुहूर्त 2024)

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 06:33 ए एम से 10:42 ए एम

अपराह्न मुहूर्त (चर) - 04:13 पी एम से 05:36 पी एम

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:04 पी एम से 01:27 पी एम

इन मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।

Diwali Sharda Puja Vidhi (शारदा पूजा विधि)

  • शारदा पूजा के दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद शारदा माता की प्रतिमा साफ चौकी पर स्थापित करें।
  • इस दिन मां शारदा को सफेद या पीले रंग के फूल, सफेद चंदन और सरस्वती यंत्र की स्थापना करें।
  • शारदा पूजा के समय "ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सरस्वती पूजा के समय मां शारदा को दही, हलवा, और केसर का भोग लगाएं।
  • अंत में मां सरस्वती की आरती करें ।

Diwali Sharda Puja Benefit (शारदा पूजा लाभ)

शास्त्रों में शारदा पूजा का खास महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है। शारदा पूजा के दिन व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उत्तम फलदायी माना जाता है। मां शारदा की पूजा से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि भी होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article