Pongal 2025 Date: कब से शुरू होगा पोंगल का त्योहार, जानिए इसकी तिथि और परंपरा

Pongal 2025 Date: पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा ये त्योहार इसकी तिथि और महत्व के बारे में।

Pongal 2025 Date: जिस दिन उत्तर भारत में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उसी दिन से दक्षिण भारत में पोंगल पर्व के मनाने की शुरुआत हो जाती है। ये त्योहार पूरे चार दिनों तक बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत के तमिलनाडू का प्रमुख त्योहार माना जाता है। पोंगल का अर्थ होता है किसी चीज का उबलना। इस पर्व के दिन चावल, दूध और गुड़ को पक्का कर विशेष प्रकार का व्यंजन तैयार किया जाता है। लोहड़ी की तरह ये पर्व भी किसानों के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस त्योहार के दिन किसान अपनी नई फसल की कटाई का पहला हिस्सा सूर्य देवता को अर्पित करते हैं। ये त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। आइए जानें इसकी सारी तिथि और महत्व के बारे में।

Pongal 2025 Date (साल 2025 में पोंगल कब है)

पोंगल पर्व की शुरुआत इस साल 14 जनवरी 2025 से होगी और ये पर्व 17 जनवरी 2025 तक मनाया जाएगा। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार भी 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। ये त्योहार तमिल की कृषि परंपराओं को दर्शाता पर्व माना जाता है।

End of Feed