6 Planets Planetary Alignment 2025: 21 जनवरी को हमारे सौर मंडल में ग्रहों की परेड होने जा रही है। जिसे ‘प्लैनेटरी परेड 2025' कहा जा रहा है। इस दौरान एकसाथ 6 ग्रह आपको एक सीधी लाइन में दिखाई देंगे। जिसमें से शुक्र, मंगल, गुरु और शनि को बिना किसी उपकरण की सहायता के देखा जा सकेगा तो वहीं नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी। इंडिया में ये दुर्लभ नजारा रात 8:30 बजे से देखा जा सकेगा। चलिए जानते हैं क्या होती है प्लेनेटरी एलाइनमेंट और राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर।
Planets Alignment Today 21 January 2025
क्या होता है प्लेनेटरी एलाइनमेंट? (What Is Planetary Alignment)
जब सौरमंडल में दो या दो से ज्यादा ग्रह एक सीध में आ जाते हैं तो इसे ही 'प्लेनेटरी एलाइनमेंट' या 'प्लेनेट की परेड' के नाम से जाना जाता है। यह घटना सामान्य नहीं होती है। इसे बेहद ही दुर्लभ घटना माना जाता है। हालांकि इस दुर्लभ घटना को धरती के लोग आराम से देख सकते हैं।
21 जनवरी को कब देख सकते हैं प्लेनेट की परेड (21 January 2025 Planets Alignment Today Timing)
ग्रहों की परेड 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जिसमें सभी ग्रह आपको लगभग एक सीध में नजर आएंगे और 25 जनवरी को इस घटना का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जानकारी अनुसार इस खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय रात 8 बजे से 11 बजे के बीच का होगा। इस दौरान शुक्र, मंगल, शनि, गुरु, नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे और फिर रात करीब साढ़े 11 बजे से ये गायब होने लगेंगे।
ग्रहों की परेड का राशियों पर क्या पड़ेगा असर (Planets Alignment 2025 Effects On Rashi)
ज्योतिष शास्त्र अनुसार 21 जनवरी को ग्रहों की ये अनोखी घटना चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। ये चार राशियां हैं मेष, सिंह, कन्या और तुला। इन राशि के लोगों के जो काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होंगे। अगर किसी चीज को लेकर परेशान थे तो उस परेशानी से भी आप मुक्ति पा लेंगे।
