Planetary Parade Feb 2025: प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इसी बीच आसमान में एक ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा जो कि कई सालों में एक ही बार घटित होता है। बताया जा रहा है कि फरवरी के आखिरी में सात ग्रह एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अगर इस दिन आप इस दुर्लभ घटना का दीदार नहीं कर पाए तो फिर आपको 15 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इसके बाद ये अद्भुत घटना 2040 में घटित होगी। चलिए जानते हैं भारत में कब दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ नजारा और इसका क्या पड़ेगा प्रभाव।
Planetary Parade Feb 2025
Planetary Parade Feb 2025 Date And Time
इस महीने के आखिर में यानी 28 फरवरी 2025 को रात के समय आकाश में सभी ग्रह एक साथ दिखेंगे। एक्सपर्ट की मानें तो इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए खुले या ऊंचे स्थान पर जाने की जरूरत होगी। वैज्ञानिकों अनुसार इस तरह का संरेखण काफी दुर्लभ है जो कई सालों में एक ही बार देखने को मिलता है। जानकारी अनुसार इसके बाद इस तरह की ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखने को मिलेगी।
28 फरवरी को ग्रहों की परेड
विशेषज्ञों के मुताबिक 28 फरवरी को मंगल पूर्व में, बृहस्पति और यूरेनस दक्षिण-पूर्व में जबकि शुक्र, नेपच्यून और शनि पश्चिम में दिखाई देंगे। वहीं बुध भी दर्शन देंगे।अगर इस दिन मौसम साफ रहा तो यूरेनस और नेपच्यून को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों को नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा। वहीं यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
इस अद्भुत नजारे का चार राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। ये राशियां हैं मिथुन, कर्क, तुला और मकर।
