रूठे पितरों को मनाने पितृपक्ष में करें ये 4 असरदार उपाय, भरपूर मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

Pitru Paksha Puja Remedies : हिंदू धार्मिक परंपरा में पितृपक्ष का अपना एक खास महत्व होता है। इसलिए इन दिनों को काफी अहम माना गया है। साल में 15 दिन का ये विशेष समय होता है, जो इस साल 7 सितंबर रविवार के दिन से शुरु हो रहा है। इन दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करते हैं। आइए जानते हैं पितृपक्ष में करने वाले 4 उपाय जो आपके पूर्वजों को खुश कर सकते हैं।

Pitru Paksha Puja Remedies : हिंदू धर्म में पितृपक्ष का खास महत्व माना गया है। यह 15 दिन का वह पावन समय है जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस साल पितृपक्ष का समय 7 सितंबर रविवार के दिन से शुरु हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पितृ पक्ष में किए गए पुण्य कर्म, तर्पण और दान से हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और हमें भरपूर आशीर्वाद देते हैं। वहीं जिनके पूर्वज किसी कारण नाराज भी हैं, तो इन दिनों में कुछ खास उपाय करने से वह परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और संतानों की उन्नति में मदद करते हैं। पितरों का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त करने के लिए हिंदू धर्म शास्त्रों में पितृपक्ष के दौरान करने के कुछ विशेष उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Pitru Paksha Puja Remedies (Photo - iStock)

तर्पण और पिंडदान

पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान का अपना विशेष महत्व है। इन दिनों में गंगा जल, तिल, जौ और दूध के साथ तर्पण करने से पितर (पूर्वज) संतुष्ट होते हैं। इसके अलावा गया, हरिद्वार और प्रयागराज में पिंडदान करना पितृ पक्ष में काफी शुभ माना जाता है। इससे आपके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वह तृप्त होते हैं।

End of Feed