Pitru Paksha End Date 2025: पितृपक्ष किस दिन खत्म हो रहा है? जानें कब है महालया अमावस्या 2025

Pitru Paksha End Date 2025 (पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है): महालया अमावस्या के दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। अब पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां महालया अमावस्या के दिन तर्पण मुहूर्त की जानकारी भी दी गई है।

Pitru Paksha End Date 2025 (पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है): पितृ पक्ष के 15 दिनों में कोई श्राद्ध न कर सके तो महालया अमावस्या को सामूहिक रूप से सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जा सकता है। इसे सर्व पितृ श्राद्ध भी कहा जाता है। यह दिन पितरों को विदाई देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितृलोक के द्वार बंद हो जाते हैं और पितर पुनः अपने लोक को लौट जाते हैं। 7 सितंबर को पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी लेकिन अब पितृ समाप्त कब हो रहा है, इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। यहां से आप पितृ पक्ष समाप्त होने की डेट जान सकते हैं, साथ ही यहां महालया अमावस्या के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

कब खत्म हो रहा है पितृ पक्ष 2025? (pic credit: canva)

साल 2025 में कब खत्म हो रहा है पितृपक्ष?

इस साल यानी 2025 में 21 सितंबर, रविवार को पितृ पक्ष खत्म हो रहा है। पितृ पक्ष का आखिरी दिन ही महालया अमावस्या होता है, इसलिए महालया अमावस्या 21 सितंबर के दिन है।

End of Feed