क्या है पंचबलि कर्म? क्यों गाय, कौआ, कुत्ते को कराया जाता है भोजन, जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

Panchbali Karm: पितृ पक्ष में पंचबलि कर्म का विशेष धार्मिक महत्व होता है, क्योंकि यह कर्म पितरों सहित पाँच प्रकार के प्राणियों की तृप्ति और संतुष्टि के लिए किया जाता है। यहां से आप पंचबलि कर्म को विस्तार से समझें और जानें कि पितृपक्ष में इसका क्या महत्व है। यहां पंचबलि कर्म करने का सही तरीका भी बताया गया है।

Panchbali Karm: पितरों के तर्पण और पिंडदान के साथ ही भोज का भी बहुत महत्व होता है। इसलिए आपका पंचबलि कर्म के बारे में जानना जरूरी है। पंचबलि कर्म पितृ पक्ष में इसलिए विशेष है, क्योंकि यह पूर्वजों सहित समस्त प्राणियों को अर्पण और संतुष्टि देने का कार्य है। यह कर्म न केवल धार्मिक है, बल्कि मानवता, कृतज्ञता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जो पंचबलि करता है, वह सभी ऋणों से मुक्त होकर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करता है। आइये यहां से इसके बारे में समझते हैं।

पंचबलि कर्म क्या है, जानें विधि और महत्व (pic credit: iStock)

पंचबलि कर्म क्या है?

पंचबलि एक विशेष वैदिक कर्मकांड है, जिसमें भोजन का एक अंश पांच प्रकार के जीवों को समर्पित किया जाता है। पंचबलि का मतलब होता है पितरों के लिए पांच लोगों को भोज खिलाना। पंचबलि की विधि में पांच लोगों के लिए पांच स्थान पर भोज रखा जाता है।

End of Feed