Pitru Paksha 2023:पितृ पक्ष आज यानि 29 सितंबर, शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। पितृ पक्ष के 16 दिन पितरों को समर्पित माने जाते हैं। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से उनकी आत्मा तृप्त होती है। जिससे पूर्वज प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पैतृक आशीर्वाद परिवार में समृद्धि और खुशहाली लाता है। शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। जिसमे से एक है बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान कुछ कार्य करने से पितरों का प्रकोप झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान क्या नहीं करना चाहिए।
Pitru Paksha 2023
पितृ पक्ष में ना करें ये काम
बाल ना काटें
पितृपक्ष या श्राद्ध के दौरान कई लोग अपने बाल, दाढ़ी, मूंछ और नाखून काटने से परहेज करते हैं। शास्त्र कहते हैं कि जो लोग पितृ कर्म करते हैं यानी। जो श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन पितरों का तर्पण करें और श्राद्ध तिथि के दिन श्राद्ध कर्म करें, बाल, दाढ़ी, मूंछ और नाखून नहीं काटने चाहिए। उन्हें बाल नहीं काटना चाहिए।
शुभ काम ना करें
पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कपड़े, वाहन, अचल संपत्ति आदि की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए।
पार्टी ना करें
पितृ पक्ष के दौरान कोई उत्सव या जश्न नहीं मनाना चाहिए। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान आपका किसी भी पार्टी में शामिल होने से बचें।
ब्रह्मचार का पालन करें
पितृ पक्ष के दौरान ब्रह्मचार व्रत का पालन करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध के दिनों में पूर्वज अपने घरों में ही रहते हैं। ऐसे में धैर्य की जरूरत है। घर में शांति बनाए रखनी चाहिए, झगड़ों से बचना चाहिए और सात्विक भोजन करना चाहिए। लहसुन, प्याज, मांस और शराब जैसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
