अध्यात्म

Totkay for Taurus Zodiac: वृषभ राशि वाले अगर चाहते हैं जीवन में सफलता तो ये उपाय खाेल देंगे जीवन में तरक्की के रास्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 08:04 PM IST

Totkay for Taurus Zodiac: वृषभ राशि के लोग होते हैं अक्सर सरल, सीधे और बफादार। प्यार मोहब्बत के चक्कर में हो सकते हैं बर्बाद। शुक्रवार का व्रत और लक्ष्मी पूजन खाेन सकता है किस्मत का ताला। अति काम वासना से बचते हुए जीवन को जीना चाहिए। परस्त्री रमण बहुत ज्यादा हानि और अहित कर सकता है।

Image

वृषभ राशि के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को व्रत रखने से मिलता है जीवन में लाभ
  • पत्नी को करना चाहिए प्रतिदिन कुछ न कुछ दान
  • प्यार मोहब्बत का चक्कर दे सकता है भारी नुकसान


Totkay for Taurus Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार ग्रह अपने फल देते हैं। उनके लिए कोइ उपाय शास्त्र में नहीं बताया गया है लेकिन यदि ग्रह राशि की संदेहास्पद स्थिति हो तो उनके उपाय करने के विधान शास्त्र सम्मत माने जाते हैं। राशि के अनुसार यदि कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो राशि पर लगे ग्रह दोष शांत जो जाते हैं।

12 राशियों में दूसरा स्थान रखने वाली राशि वृषभ राशि के जातकों की अपनी अलग विशेषता होती है। स्वभाव से सरल और शांत प्रवृत्ति के ये लोग होते हैं। इनकी विशेषता होती है कि ये अपनी क्षमताओं को अच्छी तरह से जानते हैं। आइये जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर ये अपनी राशि पर लगने वाले हर ग्रह दोष को शांत कर सकते हैं और अपने पक्ष में ले सकते हैं।

वृषभ राशि के जातकों के लिए उपाय

  • दूध, दही, घी एवं कपूर धर्मस्थान पर दान करें।
  • चांदी का चौकोर टुकड़ा नीम वृक्ष के नीचे दबाएं।
  • शुक्रवार को व्रत किया करें।
  • घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
  • हरे मूंग का दान करें।
  • सदैव प्रयास करें कि आपके द्वारा किसी का अहित न हो।
  • मुक्तक या वज्रमणि पहनें।
  • रोजना घर में प्रातः शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
  • चांदी− चावल सदैव अपने पास रखें।
  • परस्त्री, संबंध बनाना अत्यंत हानिकारक है।
  • गाय का दान शुक्रवार को करें।
  • साफ सुथरे, सलीकेदार कपड़े पहनें।
  • पत्नी रोजना कुछ न कुछ अवश्य दान करे।
  • शनिवार को सरसों, अलसी या तिल का तेल डकौत को दान करें।
  • पत्नी नीले रंग के फूल जमीन में दबाए।
  • चांदी का छल्ला बिना जोड़े का पहनें।
  • झूठी गवाही न दें।
  • किसी के साथ इश्क आदि मे न पड़ें, वरना बर्बादी होगी
  • जनवरी− फरवरी में नया जूता− चप्पल न खरीदें।
  • रोजाना कम से कम एक अच्छा काम करें।
  • अति कामवासना से बचें।
  • लक्ष्मी जी की पूजा उपासना करें।
वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव सीधा होता है। सीधे लोगों पर लक्ष्मी जी सदैव कृपा बरसाती हैं। मां लक्ष्मी की पूजा का फल शीघ्र भी मिलता है। इसलिए इस राशि के जातकों शुक्रवार का व्रत एवं लक्ष्मी पूजन हितकारी रहता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article