Pausha Putrada Ekadashi 2024: कब है पौष पुत्रदा एकादशी, जानें सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की प्राप्ति और संतान की तरक्की के लिए किया जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष मास की एकादशी तिथि को रखा जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत।

Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यद्यपि पुराणों में एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन किया गया है, लेकिन इसका माहात्म्य दुखों, त्रिविध तापों से मुक्ति और हजारों यज्ञों के बराबर फल देने वाला बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु स्वयं अपने नाम पर पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से कठिन समय में अपनी संतान की रक्षा करते हैं। संतान की वृद्धि के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है पौष पुत्रदा एकादशी।

Pausha Putrada Ekadashi 2024

Pausha Putrada Ekadashi 2024 ( पौष पुत्रदा एकादशी डेट 2024)

पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रविवार, 21 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। पुत्रदा-एकादशी का व्रत साल में दो बार रखा जाता है, पहला पौष माह में और दूसरा सावन माह में। संतान प्राप्ति की कामना के लिए दोनों ही व्रत बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं।

Paush Putrada Ekdashi Shubh Muhurat 2024 ( पौष पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त)

पंचांग के अनुसार पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि 20 जनवरी 2024 को 18:26 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 21 जनवरी 2023 को 19:26 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार 21 जनवरी को एकादशी व्रत रखा जाएगा।

End of Feed