Amavasya 2024 Date And Time (अमावस्या 2024 लिस्ट): साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। कई लोग इसे अमावस भी कहते हैं। इस दिन चांद लुप्त हो जाता है जिसकी वजह से आसमान में घना अंधेरा छा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म या पूजा -पाठ करना भी बेहद अनुकूल माना गया है। जानिए 2024 में अमावस्या कब-कब पड़ेगी और अमावस्या का महत्व क्या है।
Amavasya 2024 List In Hindi (अमावस्या 2024 की पूरी लिस्ट)
11 जनवरी 2024, गुरुवार- पौष अमावस्या
09 फरवरी 2024, शुक्रवार- माघ अमावस्या
10 मार्च 2024, रविवार- फाल्गुन अमावस्या
08 अप्रैल 2024, सोमवार- चैत्र अमावस्या
08 मई 2024, बुधवार- वैशाख अमावस्या
06 जून 2024, गुरुवार- ज्येष्ठ अमावस्या
05 जुलाई 2024, शुक्रवार- आषाढ़ अमावस्या
04 अगस्त 2024, रविवार- श्रावण अमावस्या
02 सितंबर 2024, सोमवार- भाद्रपद अमावस्या
02 अक्टूबर 2024, बुधवार-अश्विन अमावस्या
01 नवंबर 2024, शुक्रवार- कार्तिक अमावस्या
01 दिसंबर 2024, रविवार- मार्गशीर्ष अमावस्या
30 दिसंबर 2024, सोमवार- पौष अमावस्या
Amavasya Puja Vidhi In Hindi (अमावस्या पूजा विधि)
- इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें।
- फिर माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति के सामने दीपक जला लें।
- प्रभु को फूल, फल, मिठाई अर्पित करें।
- फिर देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करें।
- पूजा के दौरान धूप और अगरबत्ती जलाकर आरती करें। साथ ही भजन और कीर्तन भी करें।
- इस दिन आप जरूरतमंदों को दान भी जरूर करें।
Amavasya Ke Upay (अमावस्या के उपाय)
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टिकोण दोनों के अनुसार अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जाती है। पुराणों के अनुसार ये दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन तर्पण, स्नान, दान आदि करना बेहद फलदायी होता है। कहते हैं इस दिन पूर्वजों को याद कर उनकी पूजा करने और गरीबों को दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इतना ही अमावस्या पर नदी स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
