अध्यात्म

Makar Sankranti 2024: मकर संक्राति के दिन गलती से भी ना करें ये काम, जीवन में आ सकती है परेशानी

Makar Sankranti 2024: सनातन परंपरा में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए।

Image

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024: जल्द ही मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस दिन सूर्य अपनी राशि का परिवर्तन करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सू्र्य उत्तरायण होता है। इस दिन स्नान दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। मकर संक्रांति का दिन सूर्य देव को समर्पित है इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इससे सूर्य देव नाराज हो गए थे। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन काम को नहीं करना चाहिए।

Makar Sankranti Date (मकर संक्रांति डेट 2024)

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन चूड़ा दही खाने की परंपरा है। हर जगह इस त्योहार को अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन क्या ना करें

  1. मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को पूर्णतः सात्विक रहना चाहिए। इस दिन किसी भी तरह के नशे से बचें।
  2. मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।
  3. मकर संक्रांति के दिन किसी भी पेड़ को काटना या छांटना नहीं चाहिए।
  4. इस दिन बिना स्नान किये भोजन ना ग्रहण करें।

मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  1. मकर संक्रांति के दिन गंगा में या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  2. इस दिन स्नान के बाद चूड़ा दही और तिलकुट खाना चाहिए।
  3. मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
  4. इस दिन खीचड़ी खाने की भी परंपरा है, इसलिए इस दिन खीचड़ी का सेवन करें।
  5. मकर संक्रांति के दिन अन्न, वस्त्र का दान करें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article