अध्यात्म

Lohri 2025 Date And Time: जनवरी के महीने में लोहड़ी कब मनाई जाएगी, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Lohri 2025 Date And Time: लोहड़ी का त्योहार पंजाब में खासतौर पर मनाया जाता है। ये पर्व कृषि समाज के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी के महीने में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

Image

Lohri 2025 Date And Time

Lohri 2025 Date And Time (लोहड़ी कब है 2025 में): लोहड़ी का पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व किसानों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार रबी फसल की कटाई के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग पांरपरिक पोशाक पहनते हैं और शाम के समय में आग जलाकर उसकी परिक्रमा करके पूजा करते हैं। ये त्योहार नवविवाहित जोड़ो के लिए भी बहुत खास माना जाता है। नये जोड़े इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन पंजाबी लोकगीत और नृत्य करने की भी परंपरा है। आइए जानें साल 2025 में लोहड़ी किस दिन मनाई जाएगी।

Lohri 2025 Date And Time (लोहड़ी कब है 2025 में)

लोहड़ी का त्योहार पंचांग के अनुसार हर साल मकर संक्रांति पर्व के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा और इसके अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।

Lohri 2025 Muhurat (लोहड़ी मुहूर्त 2025)

लोहड़ी का त्योहार इस वर्ष 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस बार लोहड़ी संक्रांति का क्षण 14 जनवरी की सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।

Lohri Puja Vidhi (लोहड़ी की पूजा विधि)

  • लोहड़ी के दिन श्रीकृष्ण, मां आदिशक्ति और अग्निदेवता की पूजा का विधान है।
  • इस दिन घर में पश्चिम दिशा में मां आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापित करके सरसो तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • लोहड़ी के दिन मां को कुमकुम, सिंदूर और अक्षत अर्पित करें।
  • इस दिन मक्का, मूंगफली और तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • लोहड़ी की शाम को अग्नि प्रज्जवलित करके उसके चारों तरफ 11 बार परिक्राम करना चाहिए।
  • इस अग्नि में क्का, मूंगफली, रेवड़ी को अर्पित करना चाहिए।

Lohri Ka Mahatav (लोहड़ी का धार्मिक महत्व)

लोहड़ी का पर्व शरद ऋतु के अंत में आता है। इसके बाद से रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। ये पर्व किसानों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व धार्मिक महत्व भी बहुत है। लोहड़ी के दिन लोग अपने घर के आगे अग्नि जलाते हैं और उसमें गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक आदि डालते हैं। इसके साथ ही अग्नि की परिक्रमा करते हैं और अपने घर परिवार की सुख, समृद्धि के लिए कामना करते हैं। इसके साथ ही अच्छी फसल के लिए भी देवताओं से प्रार्थना की जाती है। इस पर्व पर सूर्य देव और अग्नि देव की विधिवत पूजा की जाती है और अच्छी फसल होने का जश्न भी मनाते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article