Paush Amavasya Shubh Sanyog 2024: पौष अमावस्या पर बन रहा है ये खास शुभ संयोग, हर काम में मिलेगी सफलता

Paush Amavasya Shubh Sanyog 2024: साल 2024 की आखिरी अमावस्या पौष अमावस्या होगी। इस दिन कई सारे शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानें इन खास संयोग के बारे में।

Paush Amavasya Shubh Sanyog 2024: अमावस्या तिथि बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। ये हर महीने में आती है। यह तिथि पितर की पूजा के लिए समर्पित होती है। इस साल 2024 की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। पौष मास में पड़ने के कारण ये पौष अमावस्या कहलाएगी। पौष अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों का तर्पण करना चाहिए। इस दिन पितर की पूजा करने से और पिंडदान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल पौष अमावस्या पर कई सारे दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इन खास शुभ योग में पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आइए जानें इन खास शुभ संयोग के बारे में।

Paush Amavasya Shubh Sanyog 2024 (पौष अमावस्या शुभ संयोग 2024)

इस साल पौष अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। ये अमावस्या सोमवार के दिन पड़ेगी, इसलिए सोमवती अमावस्या होगी। इस दिन वृद्धि योग सुबह से लेकर रात के 8 बजे तक रहने वाला है। इस योग में किए गए सारे काम सफल होते हैं। इस शुभ समय में पूजा करना उत्तम होगा। इसके साथ ही इस दिन रात के 8 बजकर 32 मिनट पर ध्रुव योग निर्माण हो रहा है। वृद्धि और ध्रुव दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार वृद्धि योग में दान- पुण्य करने से दान करने का दौगुना फल प्राप्त होता है।

End of Feed