Weekly Rashifal 22 December To 28 December 2024: इस सप्ताह मकर, वृष तथा वृश्चिक राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। धनु तथा मीन राशि के जातक आज विवादों से दूर रहें। मकर, वृष तथा मिथुन के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क तथा सिंह राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। मेष, वृष,वृश्चिक मीन राशि के युवा लव लाइफ की विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे। कन्या तथा मीन के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल।
मेष
बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा । स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृष
इस वीक राजनीति से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को केला खिलाएं।
मिथुन
कार्य टालने का प्रयास मत करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क
छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है।
सिंह
इस सप्ताह लाभ ही लाभ है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। बी पी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। भगवान भास्कर को प्रणाम करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।
कन्या
इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला
मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा इस वीक अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। हेल्थ से प्राब्लम आ सकती है। माता दुर्गा जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।
वृश्चिक
जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। सफेद रंग उन्नति में सहायक है। गरीबों में कम्बल का दान करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु
इस सप्ताह आपकी व्यस्तता रहेगी। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंगके जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। लाल तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।
मकर
यह सप्ताह संघर्ष देगा।मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। हरा रंग शुभ है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
कुंभ
इस वीक थोड़ी मानसिक चिंता रहेगी । राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।आईटीऔर बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे।छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। आसमानी आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
मीन
आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। धन का व्यय होगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। विष्णु उपासना करते रहें।
