Paush Amavasya Katha: पौष अमावस्या की कथा पढ़ने से हर मनोकामना होगी पूरी

Paush Amavasya Katha In Hindi: सनातन धर्म में पौष अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। इस साल ये अमावस्या 11 जनवरी 2024 को पड़ी है। यहां जानिए पौष अमावस्या की व्रत कथा हिंदी में।

Paush Amavasya Katha In Hindi (पौष अमावस्या व्रत कथा): सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। ये तिथि हर महीने में पड़ती है। 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस अमावस्या पर स्नान दान के साथ-साथ पितरों का तर्पण करने का भी विशेष महत्व होता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। जानिए पौष अमावस्या की व्रत कथा।

paush amavasya vrat katha

Paush Amavasya Katha

पौष अमावस्या की कथा (Paush Amavasya Vrat Katha In Hindi)

पौष अमावस्या की पौराणिक कथा के अनुसार, एक ब्राह्मण था जो बेहद गरीब था। उसकी एक सुंदर, गुणवान और संस्कारी बेटी थी। लेकिन गरीब होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। एक दिन गरीब ब्राह्मण के घर पर एक साधु आए जिनकी ब्राह्मण ने बहुत सेवा की। साधु ने ब्राह्मण की सेवा से खुश होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। फिर ब्राह्मण ने अपनी कन्या के विवाह के लिए साधु से कोई उपाय पूछा। साधु ने कहा कि यहां से कुछ दूरी पर एक परिवार रहता है। यदि तुम्हारी कन्या हर रोज जाकर उसकी पत्नी की सेवा करें तो इसका विवाह हो जाएगा। अगले दिन सुबह उठकर कन्या उनके घर साफ सफाई करके अपने घर वापस लौटती है।

End of Feed