Skanda Sasthi 2024: स्कंद षष्ठी के त्योहार का धार्मिक रूप में बहुत महत्व है। इस दिन ही भगवान मुरगन ने तारकासुर और सिंहमुख नामक राक्षसों का वध कर अपने भक्तों की रक्षा की थी। ये व्रत तमिल में विशेष रूप से मनाया जाता है। भगवान कार्तिकेय को ही भगवान मुरगन के रूप में पूजा जाता है। यह व्रत भी हर महीने की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस दिन साधक विधि- विधान से भगवान स्कंद की पूजा- अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है स्कंद षष्ठी और इसके महत्व के बारे में।
Skanda Sasthi 2024 Date (स्कंद षष्ठी डेट 2024)
साल 2024 जनवरी में स्कंद षष्ठी का व्रत 16 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन जो भी साधक पूरे विधि- विधान से स्कंद षष्ठी का व्रत करता है, उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।Skanda Sasthi Puja Vidhi ( स्कंद षष्ठी पूजा विधि)
- इस दिन सुबह जल्दी उठें और पवित्र नदी में स्नान करें।
- अपने घर के मंदिर को साफ करें।
- उसके बाद इस व्रत का संकल्प लें।
- भगवान स्कंद की प्रतिमा स्थापित करें।
- उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
- फूलों की माला भगवान क अर्पित करें।
- भगवान को भोग लगाएं.
- पूजा आरती संपन्न करें।
- अगले दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही अपना व्रत खोलें।
