अध्यात्म

Amavasya Timings Today: पौष अमावस्या पर क्या करना चाहिए, जानिए क्या है इसका महत्व

Amavasya Jan 2024 Timing: पंचांग अनुसार पौष माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व माना गया है। जानिए जनवरी में पौष अमावस्या कब पड़ रही है।

Image

Amavasya Jan 2024 Timing

Amavasya January 2024 Date And Time (पौष अमावस्या पर क्या करना चाहिए): पंचांग अनुसार पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन कई धार्मिक कार्य किये जाते हैं। खासतौर से इस दिन पितरों को तर्पण करने का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं पौष अमावस्या का व्रत रखने से पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। पौष माह में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए पौष अमावस्या का मुहूर्त और उपाय।

पौष अमावस्या 2024 मुहूर्त (Paush Amavasya 2024 Timings)

पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि की शुरुआत 10 जनवरी 2024 को रात 8 बजकर 10 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 11 जनवरी 2024 को शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी।

पौष अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Paush Amavasya Per Kya Karna Chahiye)

पौष अमावस्या पर पितरों को तर्पण करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान जरूर करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपने पितरों का तर्पण करना चाहिए। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प डाल लेने चाहिए। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास जरूर रखना चाहिए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान-दक्षिणा देनी चाहिए। इसके अलावा अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

पौष अमावस्या का महत्व (Paush Amavasya Ka Mahatva)

पौष मास को बहुत ही पुण्य फलदायी माना गया है। क्योंकि धार्मिक दृष्टि से यह पूरा माह ही बेहद श्रेष्ठ होता है। ऐसा कहते हैं कि इस अमावस्या पर उपवास रखने से न केवल पितृगण बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, सूर्य, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी समेत भूत प्राणी भी तृप्त होकर अपना आशीर्वाद देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article