Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती पर क्यों पहनते हैं लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े? जानें 3 रंगों का छिपा धार्मिक महत्व

Parvati Jayanti 2026: क्या आपको पता है पार्वती जयंती पर लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा क्यों है? जानिए इन तीनों रंगों का धार्मिक महत्व, माता पार्वती से इनका संबंध और पूजा के दौरान इन्हें शुभ क्यों माना जाता है।

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती का पर्व माता पार्वती की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं और श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और सुखी दांपत्य जीवन, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। अगर आपने कभी पार्वती जयंती की पूजा देखी हो, तो एक बात जरूर नोट की होगी कि ज्यादातर लोग लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े पहनते हैं। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर इन तीन रंगों को ही इतना शुभ क्यों माना जाता है? दरअसल, सनातन परंपरा में हर रंग का अपना एक अलग अर्थ और संदेश है। आइए जानते हैं कि पार्वती जयंती पर इन तीन रंगों को पहनने की परंपरा क्यों चली आ रही है।

Parvati Jayanti 2026

पार्वती जयंती 2026: लाल, पीले और हरे रंग का महत्व

पार्वता जयंती पर लाल रंग क्यों पहनते हैं

पार्वती जयंती पर लाल रंग सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि लाल रंग शक्ति, प्रेम, सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। माता पार्वती को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा में लाल चुनरी, लाल फूल और सिंदूर चढ़ाया जाता है। यही वजह है कि इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बना रहता है।

End of Feed