Numerology: शादी जीवन के सबसे बड़े व महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है, जिसका निर्णय सोच-समझकर और सही समय पर लेना जरूरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का मूलांक यानी जन्म तिथि भी शादी की सही उम्र और वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई बातों का संकेत देती है। चलिए पंडित एवं ज्योतिष एक्सपर्ट मयंक शर्मा से जानें मूलांक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) वालों को 28 साल से पहले या बाद में, शादी कब करनी चाहिए। साथ ही आपको इनके व्यक्तित्व से जुड़े विभिन्न रहस्यों के बारे में पता चलेगा।
मूलांक 2 वालों का स्वभाव कैसा होता है?
मूलांक 2 वाले लोग भावुक, संवेदनशील, चंचल और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। हालांकि, इनका मन एक जगह पर ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। ये कोई भी काम एक जगह पर रहकर नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से बार-बार इनके जीवन में उतार-चढ़ाव आता है।
मूलांक 2 वालों की शादी की सही उम्र
मूलांक दो वालों की लव लाइफ की बात करें तो इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहता है। इसी वजह से इन्हें 28 वर्ष की आयु के बाद शादी करने की सलाह दी जाती है। इससे पहले इनका रिश्ता मजबूत नहीं रहता है। साथ ही शादी के लंबे समय तक चलने की संभावना कम होती है। दरअसल, ये लोग अपने रिश्तों को लेकर सजग नहीं होते हैं, जिसके कारण वो मजबूत नहीं बन पाते हैं। हालांकि, 28 वर्ष की आयु के बाद इनके अंदर काफी Maturity आ जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शांत मन और मजबूत याददाश्त के लिए सोमवार के दिन करें चंद्र ग्रह के ये 3 उपाय
नौकरी या खुद का काम, क्या करें?
मूलांक 2 वालों को सलाहकार यानी एडवाइजर से जुड़ा काम करना चाहिए। इस क्षेत्र में ये नौकरी ही नहीं, खुद का काम भी कर सकते हैं। इसमें इनके सफल होने की संभावना अधिक होती है, लेकिन बिजनेस में इन्हें उम्र 36 के बाद ही सफलता मिलती है। यदि किसी कारण से सलाहकार से जुड़ा बिजनेस आप नहीं कर पाते हैं तो सुगंधित पदार्थ, ग्रोसरी, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स या सफेद कपड़ों का काम भी कर सकते हैं। इन कामों में आपके सफल होने की संभावना रहती है।
मूलांक 2 वालों के दोस्त और दुश्मन
| मूलांक | मित्र मूलांक (दोस्त) | शत्रु मूलांक (दुश्मन) |
| मूलांक 2 | 1, 6 और 9 | 4 और 8 |
मूलांक 2 वालों के लकी रंग
मूलांक दो वालों के लिए सफेद, पीला, लाल और सिल्वर रंग शुभ रहता है। हालांकि, इन्हें काले रंग से दूर रहना चाहिए। खासकर, शनिवार के दिन काले रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इस दिन आपके लिए सफेद रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ रहता है।मूलांक 2 वालों के लिए शुभ दिन
सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार का दिन मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रहता है। इन दिनों कोई नया काम शुरू करना या बड़े फैसले लेना आपके लिए अच्छा रहता है।
मूलांक 2 वालों के लिए लकी ईयर
मूलांक 2 वालों के अंदर कोई न कोई खूबी जरूर होती है। खासकर, इनके संगीत, फिल्म, धर्म, शिक्षा और सलाहकार जैसे क्षेत्रों में सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। बता दें कि मूलांक 2 वालों के लिए 22, 32, 36, 42 और 55 वर्ष भाग्यशाली रहता है। इस दौरान इन्हें भाग्य का साथ जरूर मिलता है, जिसके बल पर ये बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वाले लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
