हर सुहागन और कुंवारी कन्या को पता होनी चाहिए ये बात, माता पार्वती की पूजा में ये चीजें चढ़ाने से मिलता है विशेष आशीर्वाद

Parvati Jayanti 2026: क्या आपको पता है पार्वती जयंती पर माता पार्वती की पूजा में कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए? जानिए सुहागन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए पार्वती पूजन का महत्व, पूजा में चढ़ाई जाने वाली शुभ सामग्री और उनका धार्मिक अर्थ।

Parvati Jayanti: सनातन धर्म में माता पार्वती को प्रेम, सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की देवी माना जाता है। इसलिए सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए माता पार्वती की पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे और योग्य जीवनसाथी की कामना से उनका पूजन करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब उसमें श्रद्धा के साथ कुछ शुभ चीजें भी अर्पित की जाएं। इन वस्तुओं का अपना धार्मिक महत्व होता है और इन्हें माता पार्वती की कृपा पाने का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि पूजा के दौरान किन चीजों को चढ़ाना शुभ माना जाता है और उनका क्या महत्व है।

parvati jayanti mata parvati puja samagri list mata parvati puja me kya chadhaye

माता पार्वती की पूजा की सामग्री लिस्ट

माता पार्वती की पूजा में चढ़ाई जाने वाली शुभ सामग्री लिस्ट - Mata parvati puja samagri list

  • लाल चुनरी
  • सिंदूर
  • चूड़ियां
  • बिंदी
  • कुमकुम (रोली)
  • ताजे लाल या सफेद फूल
  • बेलपत्र (यदि भगवान शिव की भी पूजा की जा रही हो)
  • मौसमी फल
  • नारियल
  • मिठाई (घर की बनी या शुद्ध)
  • हल्दी
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • पान के पत्ते
  • सुपारी

End of Feed