Mitti Ka Shivling Kaise Banaen: मिट्टी का शिवलिंग कैसे बनाएं, जानिए पार्थिव शिवलिंग बनाने की पूरी विधि

Parthiv Shivling Kaise Banaen (मिट्टी का शिवलिंग कैसे बनाएं): सावन शिवरात्रि के दिन पार्थिव शिवलिंग यानी मिट्टी के शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन मिट्टी का शिवलिंग कैसे बनता है, इसकी सामग्री लिस्ट और पूजा विधि क्या है। यहां हम इस बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।

Mitti Ka Shivling (Parthiv Shivling) Banaen Ki Vidhi, Samagri List, Puja Vidhi In Hindi: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन लोग अपने घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसकी विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि के दिन कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, इसकी पूजा विधि क्या है, सामग्री लिस्ट क्या है और इसका महत्व क्या है।

मिट्टी का शिवलिंग कैसे बनाएं? (Mitti Ka Shivling Kaise Banaye)

पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए पवित्र स्थान से साफ मिट्टी ले आएं। आप इसके लिए किसी बगीचे की मिट्टी का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप मिट्टी का शिवलिंग बनाने के लिए लाल मिट्टी, पीली मिट्टी या काली मिट्टी का उपयोग भी कर सकते हैं। शिवलिंग बनाने से पहले मिट्टी को गंगाजल से शुद्ध जरूर करें और फिर पार्थिव शिवलिंग बनाएं।

End of Feed