Parshuram Jayanti 2024 Puja Vidhi: परशुराम जयंती का पर्व हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन अक्षय तृतीया का भी त्योहार मनाया जाता है। इस साल परशुराम जयंती 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। भगवान परशुराम को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी साधक भगवान परशुराम की विधिवत पूजा करता है। उसको लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही साधक को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति को भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं परशुराम जयंती पूजा विधि के बारे में।
Parshuram Jayanti 2024 Puja Vidhi (परशुराम जयंती पूजा विधि)
- परशुराम जयंती के दिन सुबह ब्रह्म बेला में उठें और स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद घर के मंदिर में साफ चौकी पर कपड़ा बिछाकर परशुराम जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- फिर गंगाजल से शुद्ध करें और धूप, दीप, फूल, अक्षत अर्पित करें।
- उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
- अंत में प्रसाद चढ़ाएं और सबको बांटें।
- शाम के समय आरती के बाद ही फलाहार करें।
- अगले दिन पूजा करने के व्रत का पारण करें।
