Akshaya Tritiya 2024 Date, Time, Puja Muhurat: अक्षय तृतीया के पर्व का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। ये पर्व इस बार 10 मई को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, दौलत आती है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोना खरीदना शुभ होता है। अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान, दान और जप का भी बहुत महत्व है। इस दिन मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन किया गया कोई भी पुण्य का काम करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें कब मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और इसका महत्व।
अध्यात्म
Akshaya Tritiya 2024 Puja Timings: कब है अक्षय तृतीया का त्योहार, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated May 10, 2024, 10:04 AM IST
