अध्यात्म

Parshuram Jayanti Puja Vidhi: परशुराम जयंती पर इस तरह से करें पूजा, यहां जानिए पूरी विधि

Parshuram Jayanti 2024 Puja Vidhi: परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान परशुराम की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं परशुराम जयंती की पूजा विधि।

Image

Parshuram Jayanti

Parshuram Jayanti 2024 Puja Vidhi: परशुराम जयंती का पर्व हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन अक्षय तृतीया का भी त्योहार मनाया जाता है। इस साल परशुराम जयंती 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। भगवान परशुराम को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी साधक भगवान परशुराम की विधिवत पूजा करता है। उसको लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही साधक को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति को भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं परशुराम जयंती पूजा विधि के बारे में।

Parshuram Jayanti 2024 Puja Vidhi (परशुराम जयंती पूजा विधि)

  • परशुराम जयंती के दिन सुबह ब्रह्म बेला में उठें और स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में साफ चौकी पर कपड़ा बिछाकर परशुराम जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • फिर गंगाजल से शुद्ध करें और धूप, दीप, फूल, अक्षत अर्पित करें।
  • उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
  • अंत में प्रसाद चढ़ाएं और सबको बांटें।
  • शाम के समय आरती के बाद ही फलाहार करें।
  • अगले दिन पूजा करने के व्रत का पारण करें।

Parshuram Jayanti 2024 Shubh Muhurat (परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त 2024)

परशुराम जयंती का पर्व इस साल 10 मई 2024 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन अमृत काल सुबह 07 बजकर 44 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा करना शुभ होगा।

Parshuram Jayanti Importance (परशुराम जयंती महत्व)

हिंदू धर्म में परशुराम जयंती के पर्व का विशेष महत्व है। इनको भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हुआ था। इस कारण इनके पास अद्भुत शक्ति थी। भगवान परशुराम की पूजा करने से साधक को भी दीर्घ आयु प्राप्त होती है और उसकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article