Parashurama Jayanti 2024 Date(कब है परशुराम जयंती): हिंदू धर्म में परशुराम जयंती का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इसी दिन अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जाता है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं। इनकी पूजा- अर्चना करने से साधक को लंबी आयु का वरदान मिलता है। इसके साथ शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होता है। आइए जानें कब है परशुराम जयंती।
Parashurama Jayanti 2024 Date(कब है परशुराम जयंती)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस साल परशुराम जयंती 10 मई 2024, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाएगी।Parashurama Jayanti 2024 Shubh Muhurat (परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 मई को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। इश परशुराम जयंती की पूजा के लिए सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।परशुराम जयंती पूजा विधि (Parashurama Jayanti Puja Vidhi)
- परशुराम जयंती के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद भगवान का ध्यान करें।
- उसके बाद मंदिर की सफाई कर साफ चौकी पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर भगवान परशुराम जी के सामने घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद भगवान परशुराम को जल, अक्षत, चंदन अर्पित करें।
- उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
- अंत में भोग लगाकर प्रसाद सब में वितरित करें।
