Papmochani Ekadashi Vrat Paran Time 2026: आज कितने बजे करें पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण, जानिए एकादशी व्रत पारण विधि और समय

Papmochani Ekadashi Vrat Paran Time Today (पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा गया था, इस कारण आज 16 मार्च को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। आइए जानते हैं कि आज के दिन एकादशी व्रत का पारण समय और विधि क्या है?

Papmochani Ekadashi Vrat Paran Time Today (पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत साल भर में कई बार आता है और हर एकादशी का अपना अलग महत्व बताया गया है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियम के साथ रखने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

एकादशी व्रत की पारण विधि और समय

एकादशी व्रत की पारण विधि और समय

साल 2026 में पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च को रखा गया था। एकादशी व्रत का समापन अगले दिन द्वादशी तिथि पर पारण करके किया जाता है। इसलिए आज 16 मार्च को इस व्रत का पारण किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सही समय और विधि से पारण करना बहुत जरूरी माना जाता है।

End of Feed