Akshaya Tritiya 2024 Date And Time: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर किया गया पुण्य तथा पूजा का फल अनंत होता है। प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। राशि अनुरूप पूजा तथा लाभ का प्रावधान है। इस महान पर्व तथा पुनीत अवसर पर निम्न उपाय राशि अनुरूप करें तथा लाभ प्राप्त करें। इस पुनीत दिन दान व पुण्य करें। अन्न व स्वर्ण दान का बहुत महत्व है। किसी से असत्य मत बोलें व किसी का दिल मत दुखाएं। आइए जानते हैं राशि अनुरूप उपाय व क्रय सामान...
अक्षय तृतीया 2024 डेट और टाइम (Akshaya Tritya 2024 Date And Time)
अक्षय तृतीया- 10 मई 2024, शुक्रवार
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - 05:33 AM से 12:18 PM
तृतीया तिथि प्रारम्भ - 10 मई 2024 को 04:17 AM बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 11 मई 2024 को 02:50 AM बजे
मेष राशि
इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। सुंदरकांड का पाठ करें। स्वर्ण खरीदें। गेहूं का दान करने से मंगल संबंधित दोष दूर होंगे। तांबे का पात्र भी ले सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। श्री सूक्त का पाठ करें। सोने चांदी के सामान खरीदें। चावल का दान करें। संपन्नता आएगी। सुगन्धित इत्र भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गो माता को पालक खिलाएं। धन में वृद्धि होगी। चांदी के समान व वस्त्र लें।
कर्क राशि
इस राशि का स्वामीग्रह चंद्रमा है। शिव उपासना करें। रुद्राभिषेक कराएं। सुख तथा संपन्नता में वृद्धि होगी। चांदी, स्वर्ण खरीद सकते हैं। धार्मिक पुस्तक लें।
सिंह राशि
इस राशि का स्वामीग्रह सूर्य है। स्वर्ण खरीदें। तांबे का पात्र भी ले सकते हैं। श्री आदित्यहृदयसोत्र का पाठ करें। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्र, चांदी के सामान व सुगन्धित इत्र भी क्रय कर सकते हैं।
तुला राशि
इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। श्री सूक्त का पाठ करें। चांदी के जेवर खरीदें। हीरा भी ले सकते हैं। सुख तथा समृद्धि बढ़ेगी। वस्त्र व चांदी का गिलास लें तो भी शुभ है।
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। बजरंगबाण का पाठ करें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक पुस्तक लें। स्वर्ण आभूषण का क्रय भी कर सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। स्वर्ण खरीदें। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ है। धार्मिक पुस्तक, कलम व ताम्र पात्र लें।
मकर राशि
इस राशि का स्वामीग्रह शनि है। हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कीजिये। शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। वाहन खरीद सकते हैं। चांदी व हीरे के आभूषण ले सकते हैं।
कुंभ राशि
इस राशि का स्वामीग्रह शनि है। शनि के बीज मंत्र का जप करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आरोग्यता प्राप्त होगी।वाहन, चांदी या हीरा क्रय करना शुभ है।
मीन राशि
इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। श्री रामचरितमानस पढ़े। धार्मिक पुस्तक, कलम व स्वर्ण ख़रीदना शुभ है।
