Panchak November 2024: नवंबर के महीने में कब से लगेगा पंचक, जानिए इस दौरान किन बातों को रखें ध्यान

Panchak November 2024: पंचक हर महीने में चार या पांच दिनों के लिए लगता है। पंचक के समय में कुछ काम को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानें नवंबर के महीने में पंचक कब लगेगा।

Panchak November 2024: सनातन धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। पंचक हर महीने में चार या पांच दिन के लिए लगता है। इस समय की अवधि शुभ नहीं होती है। पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम को करने की मनाही होती है। इसके साथ ही इस समय में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पंचक के समय में खासतौर पर दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह इस महीने में भी पांच दिन के लिए पंचक लगेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर में पंचक कब से कब तक रहेगा और इस समय में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Panchak November 2024 Date (पंचक नवंबर डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर के महीने में पंचक 09 नवंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इस दिन से पंचक शुरू हो जाएगा। वहीं नवंबर का पंचक 14 नवंबर को देर रात्रि 03 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचक में किन बातों का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार पंचक के दौरान बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है। पंचक के समय में मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और विवाह से जैसे शुभ काम नहीं किये जाते हैं। पंचक के समय में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस समय में लेन- देन के काम को भी नहीं करना चाहिए। पंचक के समय में छत ढलवाने का काम भी नहीं करना चाहिए।

End of Feed