अध्यात्म

Guru Nanak Jayanti 2024: कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती, जानिए इसकी तिथि और महत्व

Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को गुरु नानक जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गुरु नानक जयंती कब और इसके महत्व के बारे में।

Image

Guru Nanak Jayanti 2024

Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक जयंती हर वर्ष कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन को गुरु नानक प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व सिख समुदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। गुरु नानक जी सिख समुदाय के सबसे पहले गुरु माने जाते हैं। गुरु नानक जयंती के दिन बड़े स्तर पर गुरुद्वारे में आयोजन किये जाते हैं। इन्होंने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था। गुरु नानक जयंती के दिन पूरे दिन भजन कीर्तन किये जाते हैं। ऐसे में आइए जानें गुरु नानक जयंती किस दिन मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Guru Nanak Jayanti 2024 Date (गुरु नानक जयंती कब है 2024)

गुरु नानक जयंती का पर्व हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 मनाई जाएगी। इस पर्व के दिन गुरु नानक जी को याद किया जाता है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

कब हुआ था गुरु नानक जी का जन्म

गुरु नानक जी सिख समुदाय के सबसे पहले गुरु माने जाते हैं। इनका जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इनका असली नाम नानक था। सिख बनने के बाद इनको गुरु नानक के नाम से जाना जानें लगा।

कैसे मनाई जाती है गुरु नानक जयंती

गुरु नानक जयंती का पर्व पूरे तीन दिनों तक चलता है। इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस पर्व में सिख समुदाय के लोग तीनों दिनों तक गुरुद्वारे में अखंड पाठ आयोजन करवाते हैं। इसके साथ इस पर्व के दौरान गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। भजन कीर्तन किये जाते हैं और लोगों की सेवा की जाती है। गुरु पर्व के समय में लंगड भी किये जाते हैं।

गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व क्यों कहते हैं

गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जी ने 'इक ओंकार' का नारा भी दिया था। उनका मानना था कि ईश्वर एक ही है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि गुरु नानक जी ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाया था। इन्होंने सब को ज्ञान और एकता के मार्ग पर चलना सिखाया था।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article