29 मार्च में इस राशि वालों पर से हट जाएगी शनि साढ़े साती, शुरू होंगे अच्छे दिन

Shani Sade Sati 2025: 29 मार्च को शनि देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के आते ही एक राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए ये कौन सी राशि है।

Shani Sade Sati 2025: शनि देव इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 मार्च से ये मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। मीन गुरु की राशि है। इस राशि में शनि का प्रवेश कई राशि वालों के लिए खास साबित होगा। लेकिन एक ऐसी राशि है जिसके लिए ये गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। ये राशि है मकर। इस साल मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।

zodiac sign

29 मार्च में इस राशि वालों पर से हट जाएगी शनि साढ़े साती, शुरू होंगे अच्छे दिन

इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति

शनि साढ़े साती से मुक्ति पाते ही मकर राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। लंबे समय से जो भी परेशानियां चली आ रही थीं उससे मुक्ति मिलेगी। करियर में ग्रोथ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा।

End of Feed