अध्यात्म

Chaitra Navratri 2025: इस साल नवरात्रि में सिर्फ 8 दिन होगी मां अंबे की पूजा, जानिए कब से शुरू हो रहा है ये पावन पर्व

Chaitra Navratri 2025 Date: चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसका समापन राम नवमी के दिन होता है। जानिए इस साल चैत्र नवरात्रि कब से कब तक रहेगी।

Image

Chaitra Navratri 2025 Start And End Date

Chaitra Navratri 2025 Date: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखकर मां दु्र्गा की विधि विधान उपासना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। वहीं कई लोग इस दिन अखंड ज्योति भी जलाते हैं जो पूरे नौ दिनों तक जलती रहती है। कहते हैं जो कोई भी नवरात्रि में मां अंबे की सच्चे मन से उपासना करता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। जानिए इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व कब से शुरू हो रहा है।

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2025 (Chaitra Navratri Kab Se Shuru Hai 2025)

चैत्र नवरात्रि का त्योहार इस साल 30 मार्च से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 6 अप्रैल को होगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाएगी तो वहीं आखिरी दिन पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 (Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2025)

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 30 मार्च की सुबह 05:59 से 10:07 बजे तक रहेगा। घटस्थापना अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 से दोपहर 12:36 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि का प्रारम्भ 29 मार्च की शाम 09:27 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 30 मार्च की दोपहर 12:49 बजे होगी।

Chaitra Navratri 2025 Calendar (चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2025)

दिनदेवीवारदिनांक
पहला चैत्र नवरात्रिमां शैलपुत्रीरविवार30 मार्च 2025
दूसरा चैत्र नवरात्रिमां ब्रह्मचारिणीसोमवार31 मार्च 2025
तीसरा चैत्र नवरात्रिमां चंद्रघंटासोमवार31 मार्च 2025
चौथा चैत्र नवरात्रिमां कूष्मांडामंगलवार1 अप्रैल 2025
पांचवां चैत्र नवरात्रिमां स्कंदमाताबुधवार2 अप्रैल 2025
छठा चैत्र नवरात्रिमां कात्यायनीगुरुवार3 अप्रैल 2025
सातवां चैत्र नवरात्रिमां कालरात्रिशुक्रवार4 अप्रैल 2025
अष्टमी चैत्र नवरात्रिमां महागौरीशनिवार5 अप्रैल 2025
नवमी चैत्र नवरात्रिमां सिद्धीदात्रीरविवार6 अप्रैल 2025

चैत्र नवरात्रि का महत्‍व (Chaitra Navratri Ka Mahatva)

चैत्र नवरात्रि को बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस नवरात्रि के दौरान महिषासुर नामक राक्षस का अंत करने के लिए त्रिदेवता की सामूहिक ऊर्जा से मां दुर्गा का जन्‍म हुआ था। तो वहीं चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी पर भगवान राम का जन्‍म हुआ था। इसलिए ही नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article