अक्टूबर 2026 में कौन-कौन से त्योहार हैं? जानें इंदिरा एकादशी से करवा चौथ तक सभी पर्वों की सही तारीख

October Festival Calendar 2026: अक्टूबर 2026 में पितृपक्ष के समापन से लेकर शारदीय नवरात्रि तक कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं अक्टूबर महीने में आने वाले व्रत त्योहारों के बारे में...

October Festival Calendar 2026: अक्टूबर 2026 धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत पितृपक्ष के अंतिम दिनों से होगी और सर्वपितृ अमावस्या के बाद शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इसके बाद दुर्गाष्टमी, महानवमी और दशहरा जैसे बड़े पर्व आएंगे। महीने के आखिर में शरद पूर्णिमा और करवा चौथ की रौनक देखने को मिलेगी। यहां दी गई त्योहारों की तारीखें 2026 हिंदू कैलेंडर के अनुसार हैं। पंचांग के मुताबिक अक्टूबर महीने के हिंदू त्योहारों (Hindu Festivals October 2026) की तिथियां स्थान के अनुसार कुछ अंतर रख सकती हैं, इसलिए पूजा के मुहूर्त स्थानीय पंचांग जरूर देख लें।

October Festival Calendar 2026

अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहार (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इंदिरा एकादशी से शुरुआत

अक्टूबर के प्रमुख धार्मिक पर्वों की शुरुआत 6 अक्टूबर, मंगलवार को इंदिरा एकादशी से होगी। यह अश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी है और पितृपक्ष के दौरान आने के कारण इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसके बाद 8 अक्टूबर को गुरु प्रदोष व्रत और 9 अक्टूबर को चतुर्दशी श्राद्ध रहेगा।

End of Feed