Mulank 3 People Personality: हर व्यक्ति के रिलेशन में ऐसे लोग जरूर होते हैं, जिनसे उनकी नहीं बनती है यानी सोच या स्वभाव मेल नहीं खाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार एक ऐसा मूलांक भी है, जिससे संबंधित लोगों के बहुत ही कम दुश्मन होते हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं मूलांक 3 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) वालों की। कहा जाता है कि ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोगों का दिल जीत लेते हैं और आसानी से दोस्त बना लेते हैं। चलिए पंडित एवं ज्योतिष एक्सपर्ट मयंक शर्मा से जानें मूलांक 3 वालों के व्यक्तित्व के बारे में।
मूलांक 3 वाले लोग भाग्यशाली होते हैं या नहीं?
मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह
ग्रह देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 का स्वामी माना जाता है, जो मुख्य रूप से धन-धान्य, स्वास्थ्य, संतान, बुद्धि, विवाह, व्यवसाय और लाभ के कारक हैं। बता दें कि मूलांक 3 वालों का स्वभाव और जीवन देवगुरु बृहस्पति से अच्छा-खासा प्रभावित होता है।
मूलांक 3 वालों के दुश्मन क्यों नहीं बनते?
अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 3 वालों का स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये अपनी मीठी-मीठी बातों से बहुत ही जल्दी लोगों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही ये किसी की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल नहीं देते हैं। इसी वजह से इनके जल्दी से दुश्मन नहीं बनते हैं।
मूलांक 3 वालों की खूबियां और कमियां
मूलांक 3 वाले समझदार होने के साथ-साथ काफी भाग्यशाली भी होते हैं। इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये बेकार की बातों से दूर रहते हैं और अपने काम से काम रखते हैं। साथ ही इन्हें पढ़े-लिखे और होशियार लोगों से दोस्ती करना अच्छा लगता है। हालांकि, इनकी कुछ कमियां भी हैं। ये अक्सर जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे निर्णय ले लेते हैं, जिसके कारण परेशानियों में फंस जाते हैं। साथ ही ये भावनाओं में बहकर गलतियां कर बैठते हैं।
मूलांक 3 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन
जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनके पत्रकारिता, ज्योतिष, शिक्षक, गायक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे क्षेत्रों में सफल होने के योग होते हैं। इन क्षेत्रों में ये न सिर्फ पैसा कमाते हैं, बल्कि मान-सम्मान भी मिलता है।
मूलांक 3 वालों के शुभ दिन
जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनके लिए मंगलवार, शुक्रवार और गुरुवार का दिन शुभ रहता है। इन दिनों कोई नया काम करना या जरूरी फैसले लेना इन लोगों के लिए अच्छा रहता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक के लोग लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं
मूलांक 3 वालों के शुभ रंग
पीला रंग मूलांक 3 वालों के लिए लकी रहता है। यदि ये हर समय अपने पास पीले रंग की कोई चीज रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहते हैं। खासकर, बैग में पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठ को रखना शुभ होता है। इससे इन्हें देवगुरु बृहस्पति का साथ मिलेगा और सौभाग्य में वृद्धि होगी। इसके अलावा लाल, सफेद और क्रीम रंग भी इनके लिए शुभ रहता है।
मूलांक 3 वालों के दोस्त
मूलांक 3 वालों की मूलांक 1, 6 और 9 वालों के साथ दोस्ती ज्यादा होती है। ये एक-दूसरे की काफी मदद करते हैं और सुख-दुख के साथी बनते हैं। वहीं, मूलांक 4 और 8 वालों से इनकी बहुत जल्दी दोस्ती नहीं हो पाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वालों की बोली हुई बातें अक्सर सच होती हैं
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
