Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 28 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज 28 सितम्बर 2022 है। 28 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 28-09-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार, आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Today, Aaj Ka Ank Rashifal 28 September 2022
Aaj Ka Ank Rashifal 28 September 2022 in Hindi
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब में नामांक 03 व 07 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य, मित्र ग्रह चन्द्रमा व मंगल आपको जॉब में सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक-02
जन्मांक 02 अंक राशिफल
चन्द्रमा, मंगल व सूर्य मित्र हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09
जन्मांक 03 अंक राशिफल
गुरु, मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी केतु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी केतु के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-06
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 07 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-05
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 06 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज का भाग्य अंक 07 जो कि अंक 08 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में केतु व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य-हृदय के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 07 अंक राशिफल
अंकस्वामी केतु अंक 06 के स्वामी शुक्र का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज के दिन केतु, बुध जो कि शनि के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-03
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में अंक 01 व 07 का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ अंक-01
