Numerology: 2026, 2031 और 2035 इस मूलांक वालों के लिए सबसे लकी साल, मिल सकती है बड़ी सफलता

Numerology: साल 2026 के बाद वर्ष 2031 और 2035 भी कुछ लोगों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। आइए जानते हैं उस एक मूलांक के बारे में, जिनका भाग्य इन वर्षों में चमकने वाला है। साथ ही इनके जीवन से जुड़े कई रोचक राज आपको पता चलेंगे।

Numerology: समय हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं रहता है। कभी मेहनत रंग लाती है तो कभी तमाम प्रयासों के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाती है। वैदिक ज्योतिष की मानें तो सफलता और असफलता के पीछे जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिनका संबंध व्यक्ति की जन्मतिथि यानी मूलांक से भी है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक का उसके जीवन के छोटे से छोटे पहलू पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा आपको उस एक मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए न केवल वर्ष 2026 शुभ साबित हो रहा है, बल्कि वर्ष 2031 और 2035 भी बेहद अनुकूल रहने वाले हैं। इस दौरान इन्हें धन लाभ, खुशियां और करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं।

मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं, मूलांक 1 वालों के लकी दिन

मूलांक 1 वालों का भाग्य कब-कब चमकेगा?

किन लोगों के लिए अच्छे रहेंगे ये 3 वर्ष?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है या होगा, उनका मूलांक 1 है। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों के लिए साल 2026 काफी अच्छा है, जिसके बाद वर्ष 2031 और 2035 में भी इन्हें भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। इन वर्षों में इनके जीवन में बड़े बदलाव आएंगे, जो कि अच्छे रहेंगे। इन बदलावों से इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और ये बड़ी सफलता हासिल करेंगे। हालांकि, ये समय उन लोगों के लिए ही अच्छा रहेगा, जिनकी उम्र इस समय 25 वर्ष या उससे ज्यादा है।

End of Feed