मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। बुध को ज्योतिष में ज्ञान और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 होती है उनका बर्थ मूलांक 5 बनता है। इस मूलांक के लोग बेहद साहसी और बुद्धिमान होते हैं। ये हमेशा नयी-नयी योजनाओं से लाभ कमाते हैं। ये जोखिम भरे काम करने में माहिर होते हैं जानिए मूलांक 5 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।
मूलांक 5 वाले लोग बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं।
मूलांक 5 वालों का स्वभाव
इस मूलांक के लोग साहसी, कर्मशील और बुद्धिमान होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी खासियत ये है कि ये किसी चीज से न तो अधिक समय तक दुखी रहते हैं और न ही खुश। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और उसमें सफलता हासिल करते हैं।
ये होती हैं खूबियां
मूलांक 5 वाले लोग किसी के भी मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं। ये दूसरों को सम्मोहित करने में माहिर होते हैं। इनके मित्र काफी जल्दी बन जानते हैं। ये कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं। इनकी शिक्षा चाहे कम ही क्यों न रह जाए तब भी ये चतुर और बुद्धिमान कहलाते हैं।
कैसी रहती है आर्थिक स्थिति
मूलांक 5 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये बुद्धि के बल पर आसानी से धन अर्जित कर लेते हैं। ये नयी-नयी खोजों से खूब लाभ कमाते हैं। जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर होते हैं। नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफलता हासिल करते हैं।
कैसी होती है लव लाइफ
मूलांक 5 वालों की लव लाइफ थोड़ी तनाव पूर्ण रहती है। इनके प्रेम संबंध धन के स्वार्थ में बनते हैं। जिस कारण इन्हें जल्द ही एक प्रेम संबंध से दूसरे प्रेम संबंध की तरफ खिचते हुए देखा गया है। इस मूलांक के कुछ लोगों के दो विवाह होने के भी आसार रहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
किस दिशा में बनाते हैं करियर
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, शिक्षाविद, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत की अच्छी जानकारी होती है।
